जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Friday, 24 April 2015

कैसे करें आंखों की देखभाल

अगर आप चश्‍मे के स्‍थान पर लेंस का इस्‍तेमाल करना पसंद करती है तो आपको इसकी बहुत देखभाल करने कि आवश्‍यकता होगी। लेकिन हम में से कई लोगों को इसकी केयर करना नहीं आता। कई लोगों को कान्‍टैक्‍ट लेंस पहनने से आंखों में खुजली शुरु हो जाती है और आंखे लाल होने लगती है। इसलिए हाथों की सफाई जब भी कान्‍टैक्‍ट लेंस को उतारना हो तो सबसे पहले अपने हाथों को साबुन से अच्‍छी प्रकार से धो लें। हाथों में बहुत सारे बैक्‍टीरिया होते हैं जो कान्‍टैक्‍ट लेंस के द्वारा आंखों में पहुंच सकते हैं। चाहे आप मुंह धो रहे हों या फिर नहा रहे हों, आपको अपने कान्‍टैक्‍ट लेंस उतार देने चाहिये। नहीं तो लेंस में बैक्‍टीरिया से संक्रमण होने लगेगा जो कि आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

No comments:

Post a Comment