जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Tuesday, 21 April 2015

बाल झड़ने से परेशान हैं तो रोज करें सर्वांगासन

बालों के झड़ने से परेशान हैं और इसके लिए किसी कारगर उपाय की तलाश में हैं तो रोज सर्वांगासन का अभ्यास करें।
इस आसन की मदद से थायरॉइड ग्लैंड नियंत्रित होता है और सिर तक रक्त का संचार अच्छी तरह होता है। इसी कारण इस आसन के नियमित अभ्यास से बालों के झड़ने को नियंत्रित किया जा सकता है।
इसके अलावा, इस आसन का नियमित अभ्यास पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है और शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है व याददाश्त तेज रहती है।
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। दोनों पैरों को साथ रखें और हाथों को कमर पर रखें।
सांस अंदर की ओर लेते हुए दोनों पैरों को को पहले 30 डिग्री के कोण तक उठाएं, कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद 60 डिग्री तक उठाएं और फिर 90 डिग्री तक उठाएं।
अब सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को नीचे ले आएं और कुछ सेकंड शवासन में लेटें।

नोटः कमर और गर्दन में दर्द के मरीज इस आसन को न करें।

No comments:

Post a Comment