बालों के झड़ने की समस्या होने पर सिर के जिस हिस्से में आपको लगता हैं कि बार झड़ रहे है उस हिस्से में प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाए। नारियल का दूध बालों को पोषण देता है और उनके बेहतर विकास में मदद करता है। इसके अलावा, यह बालों को मुलायम बनाने में भी मदद करता है। बस बालों इसे लगाएं और मसाज करें और आधे घंटे बाद धो दें। चिकित्सकीय गुणों से भरपूर नीम पेस्ट बालों को झड़ने से रोकता है। इसे और भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए नीम पेस्ट में शहद और जैतून के तेल को भी मिला लें। यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल झड़ने कम हो जाएं और बालों को मजबूत मिले तो स्कैल्प पर ऐलोवेरा जैल से मसाज करें। सप्ताह में दो बार ऐलोवेरा जैल से मालिश करने से बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलती है और संक्रमण भी दूर होता है।
No comments:
Post a Comment