हेयर कलर में मौजूद केमिकल के कारण बालों के झड़ने की समस्या बहुत आम है। इस समस्या से बचने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। बाल झड़ने की समस्या को रोकने में दही बहुत फायदेमंद होता है। तीन चम्मच दही के साथ काली मिर्च पाउडर के 2 चम्मच को मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट की सिर पर हल्के से मसाज करें और फिर एक घंटे छोड़ने के बाद शैम्पू कर लें। अलसी के तीन से चार बड़े चम्मच को लगभग पांच दिनों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब इस पानी को कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ देने के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन्हे पीसकर लेप जैसा बना लें और फिर इस लेप को बालों पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से बाल झड़ना बंद हो जाता हैं।
No comments:
Post a Comment