जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Friday, 24 April 2015

उदास और हताश हों तो याद रखें 10 बातें

हमारे जीवन में अक्सर ऐसे मौके आते हैं जब हम बेहद निराश और उदास होते हैं। ऐसे मौके पर हमें खुद को अपने परिवेश की अच्छी चीजों की याद दिलानी पड़ती है। ऐसा करने से नकारात्मक चीजें अपने आप विलुप्त हो जाती हैं। तो जब भी उदासी और निराशा का बादल गहराए तो याद रखें ये 10 बातें-
1. वक्त सारे घाव भर देता है।
2. मौके हर जगह हैं।
3. दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं।
4. अगर आपको अपने बारे में कुछ पसंद नहीं है तो उसे आप कभी भी बदल सकते हैं।
5. कुछ भी उतना बुरा नहीं है जितना कि दिखता है।
6. जीवन सुलझा होता है, उसे उलझाएं नहीं।
7. असफलताएं और गलतियां आशीर्वाद और वरदान हैं।
8. ‘जाने दो यारो’ वाला एटीच्यूड अपनाएं, आप हमेशा प्रसन्न रहेंगे।
9. यह पूरी सृष्टि हमेशा आपके पक्ष में काम करती है न कि विरोध में।
10. हर अगला दिन आपके लिए नई उम्मीदों का भंडार लेकर आता है।

No comments:

Post a Comment