अधिक समय तक पैरों का जूते में बंद रहना या काफी देर-देर तक पैरों का गीला रहना तथा त्वचा या नाखून में छोटी सी चोट भी नाखूनों के फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकती है। इस समस्या से बचने के लिए सल्फर पाउडर का प्रयोग करें। यह अधिकांश दवा की दुकानों में उपलब्ध होता है। आप इसे फंगस वाले नाखून पर एंटी फंगल-पाउडर के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। फंगस से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। यह पीएच को संतुलित करने में मदद करता है। बेकिंग सोडा को पेस्ट बना कर फंगस वाले नाखून पर लगाया जा सकता है या फिर जूतों में भी छिड़का जा सकता है। इसके अलावा पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे इंफेक्शन वाली जगह लगाएं। इस पेस्ट को दिन में 3 से 4 बार लगाने से फंगस में जल्द राहत मिलती है।
No comments:
Post a Comment