ग्लूटन से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसके प्रयोग वाले उत्पादों को, जैसे टूथपेस्ट, लिपस्टिक, सोया सॉस, बीयर और अन्य उत्पादों से बचें। तो अब अगली बार जब भी आप कोई नया उत्पाद ट्राई करें, चाहे वह कोई कॉस्मेटिक ही क्यों न हो, तो उसमें गेंहू की मात्र को जांच लें। उन स्टोर्स की पहचान करें, जहां ग्लूटन मुक्त उत्पाद मिलते हैं। कई सारे ऐसे ब्रांड और स्टोर्स हैं, जो इस तरह के उत्पाद बेचते हैं। हालांकि इन्हें खरीदने व इनका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य ले लें। आलू का आटा, चावल का आटा, मक्की का आटा, राइस नूडल्स, 'वार और बाजरे का आटा, चने के आटे के अलावा सभी तरह की दालें खाने में इस्तेमाल करें। ताजा पकाई सब्जियां, इडली, डोसा, बड़ा, जूस, चाय, दही, लस्सी, सोडा, शहद गुड़, शक्कर आदि।
No comments:
Post a Comment