जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Wednesday, 22 April 2015

एलर्जी रीनाइटिस

तंत्रिका तंत्र की अतिसंवेदनशीलता के कारण ही रीनाइटिस यानी एलर्जी की समस्‍या होती है। यह नसिका मार्ग की रेखा के अंदर संवेदनशील बलगम की झिल्ली द्वारा होने वाली प्रतिक्रिया के कारण बनता है। आयुर्वेद के उपचार के जरिये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है जो लंबे समय के लिए स्‍थायी उपचार है। बदहजमी, धूल और धुएं में सांस लेने, बदलते मौसम में संतुलन न बना पाने, ठंड और सर्द मौसम के संपर्क में एक साथ आने, रात में जागने, यौन क्रियाओं में लिप्‍त रहने आदि के कारण मौसमी एलर्जी रिनाइटिस होती है। आयुर्वेद के अनुसार, टॉक्सिंस और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली एलर्जी का कारण बनते हैं। इसके उपचार के लिए औषधियों का प्रयोग किया जाता है। ये औषधियां कफ को शांत करती हैं, इनमें हैं - मुलेठी, वासा, पुष्‍कर मुल और कांटकारी का प्रयोग किया जाता है।

No comments:

Post a Comment