जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Tuesday, 28 April 2015

गुस्‍से पर कैसे कंट्रोल करें?


मेरी उम्र 25 साल है। मेरी परेशानी यह है कि मुझे छोटी-छोटी बातों पर गुस्‍सा आ जाता है। क्‍या आप गुस्‍सा कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानकारी दे सकते हैं?


अगर आपको गुस्‍सा ज्‍यादा आता है तो उसको कंट्रोल में करने की जरूरत है क्‍योंकि गुस्‍सा आपकी अपनी सेहत के लिए अच्‍छा नहीं हैं। लंबी सांस खीचने से आप गुस्‍से को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे दिमाग को शान्ति मिलती है और आप रिलैक्‍स हो जाते हैं। गुस्‍सा किस कारण से आया है, उसका कारण ढूंढने से आप उसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। जब आप शांत हो जाएं तब उसका कारण ढूंढे। इसके लिये आप अपने दोस्‍तों या परिवार वालों की मदद ले सकते हैं। अब जब आपको पता ही चल चुका है कि आपको किस कारण से गुस्‍सा आया है, तो उसका अच्‍छे से अच्‍छा समाधान ढूढि़ए।


ज्‍यादा गुस्‍सा करने से किसी और का नहीं बल्कि हम अपना नुकसान करते हैं। ज्‍यादा गुस्‍सा करने से हमारे शारीरिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। गुस्‍सा करने से करियर पर असर पड़ता है। इसलिए गुस्‍से से बचने के लिए सबसे पहले तो आपको यह सोचना होगा कि आप को गुस्‍सा आता क्‍यों हैं। उसके साथ ही आप यह सब उपाय अपनाने होगें जैसे, जब भी आपको तेज गुस्‍सा आए तब 10 से 1 तक कि गिनती धीरे धीरे गिनना शुरु कर दें। इससे आप उस बात को भूल जाएंगे जिससे आपको गुस्‍सा आया था। आपको जिनकी वजह से गुस्‍सा आया है, जैसे घर वाले, दोस्‍त या किसी अन्‍य इंसान कि वजह से तो अच्‍छा होगा कि आप उनसे दूर चले जाएं। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।



No comments:

Post a Comment