मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी
पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है।
मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। शहद में मुलहठी का चूर्ण
मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दें।
अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए। छाले होने पर कत्था और
मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने चाहिए। अमलतास की
फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखिए, या
केवल अमलतास के गूदे को मुंह में रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
No comments:
Post a Comment