जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Monday, 27 April 2015

घावों को जल्दी ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

जब बॉडी पर कोई घाव होता है तो शरीर उसे तुरंत ही ठीक करने की प्रक्रिया मे लग जाता है। रोजमर्रा के जीवन में छोटी-मोटी चोट किसी को भी लग सकती है। यदि आपकी स्किन कट या छिल गई है, तो उस घाव को यूं ही खुला न छोड़ कर उस पर मरहम लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिनका उपयोग करके आप छोटे-मोटे घावों को जल्दी से ठीक किया जा सकता है।

हल्दी- हल्दी एक एंटीसेप्टिक है जो इंफेक्शन को फैलने से रोकता है। जहां भी कट गया हो वहां पर तुरंत ही हल्दी पाउडर लगाएं। घाव जल्दी ठीक हो जाएगा।

​शहद- यदि त्वचा छिल गई है या उस पर घाव बन गया है तो, त्वचा को तुरंत ही साफ पानी से धो कर उस पर शहद का थोड़ा सा लेप लगाएं। त्वचा पर सूजन भी आ गई होगी तो वह भी शहद लगाने से चली जाएगी।
लेवेंडर- यह हर्ब घाव को और ज्यादा बढ़ने से रोकता है और फंगल इंफेक्शन को दूर भगाता है।

टी ट्री ऑइल- यह एक बहुत अच्छी एंटीबायोटिक दवा है, जो कि घाव को बड़ी जल्दी सही कर देता है।
एलोवेरा- कटे और छिले को तुरंत ठीक करना हो तो, उस पर एलोवेरा का रस लगाएं। घाव जल्दी भर जाएगा ।
सिरका- सिरका भले ही कटी त्वचा पर लगाने से जलता है, लेकिन यह घाव को भरने में बिल्कुल भी समय नहीं लेता। इसकी एक बूंद रूई पर डाल कर घाव पर लगाइए। घाव जल्दी ठीक हो जाएगा।

चीनी- चीनी घाव से रिस रहे पानी को जल्दी से सोख लेती है और इंफेक्शन को दूर रखती है।

टी बैग- यदि घाव में से खून बह रहा हो तो उस पर टी बैग लगा लें। इससे घाव जल्दी भर जाएगा।

No comments:

Post a Comment