जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Monday, 27 April 2015

हर मौसम में दवा का काम करता है अदरक, कुछ खास नुस्खे

आयुर्वेद का ज्ञान भारत में सदियों से फलता-फूलता आ रहा है। ऋषियों द्वारा आयुर्वेद में वर्णित चिकित्सा के सिद्धांत जितने शाश्वत हैं, उतने ही शास्त्रोक्त औषधियों के गुण भी। बस फर्क इतना है कि जिन बातों को आज के वैज्ञानिक शोध द्वारा प्रमाणित कर रहे हैं, वे शायद सदियों पहले ही हमारे आचार्यों की दिव्य दृष्टि से छुपी नहीं थीं।

आज हम में से शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने अदरक के गुणों के बारे में न सुना हो। चाहे सूखी खांसी हो या भूख न लगने की समस्या, कहीं न कहीं यह किसी न किसी रूप में यह हमारे स्वास्थ्य से संबंध तो रखता ही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अदरक के ऐसे ही खास गुण, जिन्हें जानकर आपको ये और अधिक उपयोगी लगने लगेगा।
1. अदरक और लहसुन को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच की मात्रा में पानी से सेवन करें, अपच से राहत मिलेगी।

2. पिसी हुई सौंठ एक ग्राम, जरा-सी हींग और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर लेने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।

3. एक चम्मच पिसी हुई सौंठ और सेंधा नमक मिलाकर एक गिलास गर्म पानी से लें। इससे पेट दर्द, कब्ज और अपच ठीक हो जाते हैं।
4. हिचकी ज्यादा परेशान कर रही हो तो अदरक का एक टुकड़ा मुंह में रखें,
आराम मिलेगा।
5. एक चम्मच अदरक का रस लेकर गाय के 250 मिलीलीटर ताजे दूध में मिलाकर पीने से हिचकी में लाभ होता है।

6. एक कप दूध को उबालकर उसमें आधा चम्मच सौंठ (सूखे अदरक) का चूर्ण डाल लें। ठंडा करके पिएं, हिचकी बंद हो जाएगी।

7. सौंठ और उड़द उबालकर उनका पानी पिएं। इससे लकवा भी ठीक हो जाता है।
8. दांतों में तेज दर्द होने पर अदरक के टुकड़े को छीलकर दर्द वाले दांत के नीचे दबाकर रखें।
9. घी में 100 ग्राम उड़द की दाल भूनकर इसकी आधी मात्रा में गुड़ और सौंठ मिलाकर पीस लें। इसे दो चम्मच की मात्रा में दिन में 3 बार खाने से पक्षाघात के रोगियों को लाभ होता है।

10. उड़द की दाल पीसकर घी में सेकें। इसमें गुड़ और सौंठ मिलाकर लड्डू बनाकर रख लें। एक लड्डू रोजाना खाएं।

11. प्रतिदिन खाने के साथ नमक और अदरक की चटनी खाने से भूख बढ़ती है।

12.अदरक का अचार खाने से भी भूख बढ़ती है।
13. अदरक और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण में काली मिर्च का थोड़ा चूर्ण डालकर पिएं। पेट दर्द में आराम मिलेगा।

14. एक चम्मच अदरक का रस एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है।

15. दांत में दर्द होने पर सेंधा नमक और अदरक के रस को मिलाकर लगाएं, राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment