मैं काफी दिनों से असहज महसूस कर रहा हूं। हमेशा तनाव के कारण लोगों से अच्छे बात नहीं कर पाता हूं। क्या आप मुझे बताएंगे कि हम अवसाद का शिकार क्यों होते?
अभी तक ये स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा सका है कि अवसाद किस वजह से होता है, मगर माना जाता है कि इसमें कई चीज़ों की अहम भूमिका होती है। जिंदगी में कई ऐसे पड़ाव आते हैं जैसे मानसिक आघात, कटु अनुभव, सदमा, किसी करीबी रिश्तेदार की मृत्यु, एक तनावयुक्त संबंध, या कोई भी तनावदायक स्थिति अवसाद का कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में भविष्य में अवसाद के दौरे बिना किसी कारणों से भी हो सकते हैं।
अवसाद के कुछ प्रकारों में परिवार में बसने की प्रवृर्ति पाई जाती है, जिससे कि इस रोग को आनुवंशिकता से भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि अवसाद के शिकार वे लोग भी बन सकते हैं, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य अवसाद से पीड़ित नहीं है। आनुवांशिकता पर हुए शोध इस बात का इशारा करते हैं कि आनुवंशिकता अन्य घटकों के साथ जुडकर अवसाद के खतरे को और अधिक बढ़ा देते हैं।
No comments:
Post a Comment