मैं अकसर नींद न आने की समस्या से परेशान रहता हूं। अच्छी नींद के लिए क्या करना ?
नींद न आने की समस्या आजकल आम हो गई है। ऑफिस की टेंशन और घर की जिम्मेदारियों समेत कई ऐसे कारण है जिनसे नींद प्रभावित हो रही है। पूरी नींद न ले पाने से व्यक्ति के स्वस्थ्य पर लंबे समय में घातक असर पड़ सकता है। रात को अच्छी नींद लेने के लिए कोशिश करें कि सोने से पहले हल्का भोजन करें। बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीने से भी अच्छी नींद आती है। कुछ लोगों की आदत होती है पढ़ते हुए, गाने सुनते या फिर टीवी देखकर सोना। अच्छी नींद लेने के लिए आप भी इनमें से किसी चीज का सहारा ले सकते हैं। सोते समय यह ध्यान रखें कि आपने से कपड़े पहन रखें हैं वे ढीले-ढाले होने चाहिए। टाइट कपड़े पहनकर सोने से नींद पर असर पड़ता है। साथ ही आपके सोने का स्थान शोरगुल से दूर होना चाहिए।
भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना बहुत ही मुश्किल हो गया है। अच्छी नींद लेने से व्यक्ति थकान से तो दूर रहता ही है, साथ ही वह स्वस्थ भी रहता है। कई अध्ययनों से यह साफ हो चुका है कि भरपूर नींद लेने वाले व्यक्ति बीमारियों के कम शिकार होते हैं। नींद न आना समस्या के साथ बीमारी भी हो सकती है इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। कई बार गलत खान पान और अनियमित दिनचर्या के कारण भी नींद नहीं आती। इसलिए अपने खान-पान और दिनचर्या का हमेशा ही ध्यान रखें। कोशिश करें कि आपके सोने और जागने का समय निश्चित हो। यदि आप नियमित व्यायाम करते हैं तो यह भी आपको भरपूर नींद लेने में मदद करता है। कोशिश करें कि रात को सोने से कम से कम एक से डेढ़ घंटे पहले भोजन कर लें। यदि आप इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको अच्छी नींद आएगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे।
नींद
न आने की समस्या आजकल आम हो गई है। ऑफिस की टेंशन और घर की
जिम्मेदारियों समेत कई ऐसे कारण है जिनसे नींद प्रभावित हो रही है। पूरी
नींद न ले पाने से व्यक्ति के स्वस्थ्य पर लंबे समय में घातक असर पड़
सकता है। रात को अच्छी नींद लेने के लिए कोशिश करें कि सोने से पहले
हल्का भोजन करें। बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में शहद
मिलाकर पीने से भी अच्छी नींद आती है। कुछ लोगों की आदत होती है पढ़ते
हुए, गाने सुनते या फिर टीवी देखकर सोना। अच्छी नींद लेने के लिए आप भी
इनमें से किसी चीज का सहारा ले सकते हैं। सोते समय यह ध्यान रखें कि आपने
से कपड़े पहन रखें हैं वे ढीले-ढाले होने चाहिए। टाइट कपड़े पहनकर सोने से
नींद पर असर पड़ता है। साथ ही आपके सोने का स्थान शोरगुल से दूर होना
चाहिए। - See more at:
http://www.onlymyhealth.com/health-questions-answers-hindi/what-to-do-for-better-sleep-in-hindi-31510#sthash.dXqcApDh.dpuf
No comments:
Post a Comment