जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Tuesday, 14 April 2015

आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई ये पांच बातें जहां हो, वहां रहना ही लाभकारी रहता है।

प्रथम स्थान जहाँ कोई धनी रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य प्रथम स्थान वह बताया है जहाँ कोई धनी रहता हो, क्योंकि जिस स्थान कोई धनी हो, वहां व्यवसाय में बढ़ोतरी होती है। धनी व्यक्ति के आसपास रहने वाले लोगों को भी रोजगार प्राप्त होने की संभावनाएं रहती है।
दूसरा स्थान वह जहाँ कोई ज्ञानी रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य दूसरा स्थान वह बताया है जहाँ कोई ज्ञानी रहता हो, क्योंकिजिस स्थान पर कोई ज्ञानी, वेद जानने वाला व्यक्ति हो, वहां रहने से धर्म लाभ प्राप्त होता है। हमारा ध्यान पाप की ओर नहीं बढ़ता है।
तीसरा स्थान वह जहाँ कोई शासकीय अधिकारी रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य तीसरा स्थान वह बताया है जहाँ कोई शासकीय अधिकारी रहता हो, क्योंकि जहां राजा या शासकीय व्यवस्था से संबंधित व्यक्ति रहता है, वहां रहने से हमें सभी शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
चौथा स्थान वह जहाँ नदी बहती हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य चौथा स्थान वह बताया है जहाँ आस पास कोई नदी बहती हो, क्योंकि जिस स्थान पर नदी बहती हो, जहां पानी प्रचूर मात्रा में वहां रहने से हमें समस्त प्राकृतिक वस्तुएं और लाभ प्राप्त होते हैं।
पांचवा स्थान वह जहाँ वैद्य रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य पांचवा स्थान वह बताया है जहाँ कोई वैद्य रहता हो, क्योंकि जिस स्थान पर वैद्य हो, वहां रहने से हमें बीमारियों से तुरंत मुक्ति मिल जाती है।
अत: आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई ये पांच बातें जहां हो, वहां रहना ही लाभकारी रहता है।

No comments:

Post a Comment