मुंह के छाले ज्यादा समय तक नहीं रहते हैं। यदि शहद में मुलहठी का चूर्ण
मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से गिरा देंतो लाभ
होता है। इसके अलावा मुंह में छाले होने पर अडूसा के दो-तीन पत्तों को
चबाकर उनका रस चूसना चाहिए। कत्था, मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के
छालों पर लगाने चाहिए। साथ ही आप अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ
पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखने से अथवा केवल गूदे को मुंह में
रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं। अमरूद के कोमल पत्तों में कत्था
मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
No comments:
Post a Comment