एक अनार सौ बीमार', अनार के फायदों को देखकर ही शायद यह कहावत गढ़ी
गई होगी। हाल में हुए शोध में अनार के जूस का बड़ा फायदा पता चला है।
शोध में पाया गया है कि आधा ग्लास अनार का रस और तीन खजूर का सेवन करने से दिल के दौरे का रिस्क कम हो सकता है।
टेक्नियॉन इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने माना है कि न केवल इससे दिल के दौरे का रिस्क कम होता है बल्कि स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि अनार और खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो अथेरोक्लेरोसिस की प्रक्रिया को कम करते हैं। अथेरोक्लेरोसिस वह प्रक्रिया है जिसमें फैट्स जमा होने के कारण धमनियां कठोर होने लगती हैं और इनमें ब्लॉकेज शुरू हो जाता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, एक दिन में आधा ग्लास अनार का रस और बीज सहित तीन खजूरों को पीसकर लेने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
यह धमनियों को कड़ा होने से 33 प्रतिशत तक रोकता है और इसमें फैट्स जमने की आशंका को 28 प्रतिशत तक कम कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने फिलहाल चूहों पर परीक्षण करके यह निष्कर्ष निकाला है और जल्द ही इसके अगले चरण पर अध्ययन करेंगे।

No comments:
Post a Comment