जन जन का विकास

प्रगति और विकास के लिए महंगाई आवश्यक एवं लाभप्रद है मंहगाई के कारण से ही आज आमजन की क्रय शक्ति बढ़ी है, जो वस्तुए दुर्लभ थी सहज सुलभ है मंहगाई अवरोध है कष्टदायी है इस मिथ्या भ्रम की स्थिति को समाप्त करे। मंहगाई के कारण ही हम प्रगति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे है कृपया इसके समर्थन में अपने विचार बतायें एवं अपनी फोटो परिचय के साथ भेजें।

Sunday, 3 May 2015

मिलावटखोरों की शिकायत करें

मेरठ मंडल के आयुक्त आलोक सिन्हा ने चिकित्सा-स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे होली तक मिलावटखोर मैडिकल स्टोरों, दूध की डेयरियों, हलवाइयों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसें कि ये लोग मिलावट न कर पाएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि निम्न हैल्पलाइन नंबर सभी विकास खंडों और सरकारी भवनों पर अंकित करा दें, ताकि जनता मिलावट खोरों की शिकायत कर सके रू- १८०० १८० ५५३३

No comments:

Post a Comment